देखो हंस रहे हैंखेत खलिहान     

     
देखो हंस रहे हैं खेत खलिहान ,
                       मीठी मधुर हवा संग कर रहे हों मधुर गान।
                                       आओ झूमे नाचे गाए आई है बहार।
   

पीली -पीली सरसों से हुआ है ,
 धरती का श्रृंगार।
सुनहरे रंगो की छटा चारोँ ओर।

                                        दिनकर की किरणों से चमके ,
                                             चाँदनी सा जलाशयों का जल
                                               सतरंगी रंगों की छठा ,मंद -मंद
                                                  हवाओं से लहराती पौधों की कतार।
               
बसंत ऋतु की आयी है बहार।,
मन प्रफुल्लित सुनहरे सपनो को सच करने
का संदेश निरन्तर परिश्रम का मिला है परिणाम
प्रग्रति और उन्नति का है ,आशीर्वाद,
जो  धरती ने कर लिया है केसरिया सुनहरा श्रृंगार,
आई है, बसंत ऋतु  की   बहार।                               

 पी के फिल्म की कहानी मेरी जुबानी!!!!

           
पी,के, फिल्म   सादगी से फिल्माई गयी , मनोरंजन से भर -पूर् फिल्म है।  पी ,के फिल्म की कहानी को बहुत ही सुन्दर ढंग से दर्शाया गया है।     आमिर खान एक अच्छे अदाकार हैं ,उनकी अदाकारी का जादू इस फिल्म में भी भरपूर दिखाई देता है।   इस फिल्म का प्रत्येक दृश्य मन  को प्रफुल्लित करने में सक्षम है।  मनोरंजन, व्यंग तथा  एक विशिष्ट विषय पर संदेश देती, यह फिल्म ,की  भगवान कहाँ  है/ इस फिल्म का नायक भगवान को भगवान का घर कहे जाने वाले विभिन्न धर्मस्थलों  मंदिर ,मस्जिद ,चर्च इत्यादि स्थलों पर खोजता है ,पर उसे भगवान नहीं  मिलते। नायक क्योंकि दुसरे ग्रह से आया हुआ प्राणी है उसे अपने घर जाना है , वह धर्म के ठेकेदार कहे जाने वाले साधू -संतों के पास भी जाता है जहाँ उसे सब झूठ दिखाई देता है ,उसकी आत्मा उसे ग्वाही नहीं देती और वह रॉंग नंबर कहकर उनका विरोध करता है।  विभिन्न धार्मिक पाखंडों पर पी ,के, फिल्म प्रहार करती नज़र आती है। माना की भगवान का घर कहे जाने वाले  मंदिर, मस्जिद ,चर्च आदि गलत नहीं हैं।  परन्तु धर्म की आड़ में कई पाखण्ड होते हैंजिन्हे आम जन  समझ के भी नहीं समझना चाहते  आँखों में पट्टी बांधे रहते हैं।
माना की फिल्म की कहानी  बहुत नई  नहीं है , इससे पहले o.m.g. फिल्म भी कुछ इसी विषेय पर आधारित थी.
पी. के की कहानी  नई  पीढ़ी  के लिए नए विचारों  के साथ सादगी   से अपनी बात कहते हुए  धार्मिक पाखण्डों पर गहरा प्रहार है। फिल्म का प्रत्येक दृश्य मनोरंजन  से भरपूर है ,कोई भी दृश्य व्यर्थ  नहीं प्रतीत होता। वही यह फिल्म प्रेरणा देती है , की अगर भगवान को ढूंढ़ना है  तो ,अपनी आत्मा की आवाज़ सुनो  ,भगवान का घर कहे जाने वाले मंदिर  मस्जिद  चर्च आदि भी आवयशक हैं  सच्चा मन और निर्मल  हृदय  भी  आवयशक है। और क्या लिखूँ  पी. के फिल्म प्रेरणास्पद  भी है।  बाकी यह देखने वाले की  मानसिकता भी है की  वह किस दृश्य को किस  मानसिकता से देखता है। 
अमृत की रस धार 


कविता नहीं तो कवि नहीं,रस नहीं श्रृंगार नहीं। कविता मात्र शब्दों का संग्रह  नहीं ,

भावनाओं का अद्धभुत संगम है ,
 अमृत की रसधार है।

 मन -मस्तिष्क  मे हल -चल  मचा देने वाली अद्धभुत आवाज है। .
सुन्दर शब्दों की खान है , भावों का का सम्मान है।
कविता कभी वात्स्ल्य ,प्रेम ,करुणा ,श्रृंगार ,
कभी वीर रस का पयार्य है।
कभी प्रकृति की सुन्दरता का बखान है.
शब्दों के द्वारा विचारों के रूप में परणित  ,
भावनाओं के अद्धभुत मेल का सयोंग है।

कविता अंतरात्मा में उठे तूफ़ान की आवाज है. .
दिल की गहराइयों में  उतर जाने वाले भावों की आवाज है।
कविता जीवन का यथार्थ है,
कवियों के जीवन का चरित्रार्थ है।
कविता अमरत्व की पहचान है। 
         


 




                                        ''पोशाकों में छिपा व्यक्तित्व ''

                                          आधुनिक मानव का पोशाकों में छिपा व्यक्तित्व ,
कहतें हैं ,मनुष्य के व्यक्तित्व की पहचान उसकी 
पोशाक से होती है।

                     परन्तु आधुनिक मानव की पोशाकों का क्या                   
कहना ,किसी भी मानव का व्यक्तित्व सिमट कर रह गया है ,उसकी  पोशाकों में ,
जितनी आड़ी तिरछी पोशाक उतना ही वह धनवान आधुनिक। 
नैतिकता का कोई नाम नहीं ,अनैतिकता का है बोलबाला। 
आधुनिकता की दौड़ में अंधों की तरह दौड़ रहा है आज का मानव ,
भले बुरे का विवेक नहीं , 
 दुष्कर्मों का कोई खेद नहीं। 

 अभद्रता ,अश्लीलता ,में डूबा आज का समाज 
धिक्कार है धिक्कार है।  प्रसिद्धि पाने का अभद्र तरीका।    मदर टेरिसा ,इन्दिरा ग़ांधी ,इत्यादि ऐसी कई महान हस्तियों का व्यक्तित्व है मिसाल ,की मनुष्य की साधारण पोशाकों में भी बन सकती है ऊँची पहचान। 
 प्रसिद्धि पाने का अभद्र तरीका ,
 कुछ एक ने लोभ में बेची है अपनी लाज। 

भारत माता आज खतरे में ,  
है तेरे दुलारों का ,
मान सम्मान। मनुष्य के कर्मों में हो नैतिकता का अस्तित्व ,
तो साधारण पोशाकों में भी निखरता है व्यक्तित्व।  
                         ''खूबसूरत '' 
जिंदगी इतनी खूबसूरत हो सकती है ,
किसे पता था। 
मैंने प्रेम की जोत जलाई तो सारा जहाँ रोशन हो गया। 
जब नफ़रत के बीज थे ,तब कांटे -ही कांटे थे। 
बाह्य ख़ूबसूरती ही ख़ूबसूरती नज़र आती थी ,
बाह्य ख़ूबसूरती को ख़ूबसूरती समझ कई बार धोखे खाये। 
अब मैं आंतरिक यात्रा पर निकली हूँ ,
अंदर कभी झाँक -कर नहीं देखा था ,
ख़ूबसूरती का आइना मन है ,ज्ञात नहीं था ,
ख़ूबसूरती शुभ विचारोँ की निर्मलता और 
सत्यता का शृंगार 
विचारों की झाँकी चेहरे पर आ जाती है 
चेहरे केआइने  में झलक दिखला जाती है ,
मन के आइने में झलक दिखला जाती है 
अब आन्तरिक सुन्दरता पर ध्यान केन्द्रित किया है ,
प्रेम त्याग ,दया क्षमा ,आदि बन मन के हार श्रृंगार 
बड़ा रहे हैं ,चेहरे का नूर ,
विकारों से दूर , मज़हब मेरा परस्पर  प्रेम से पूर्ण 
अपना लिये हैं अपनत्व के सारे गुण ,
अपनत्व के बीज ,परस्पर प्रेम की खाद ,
ख़ूबसूरती का राज़ , ख़ूबसूरती का राज़।
 
जूनून

जो दिल से निकलती  ,है वही सच्ची कविता होती है ,
दिल में जो आग है ,तूफ़ान है 
कुछ कर गुजरने का जनून है ,ऐसे लोगो को  कहाँ 
सुकून है। 

दिल की हलचल ही तो वरदान है। 
मनुष्य तो यूँ ही बदनाम है। 
नेकी की राह चलना नहीं बहुत आसान है। 
नेकी की राह पर चलने वाले मा ना  की बहुत कम हैँ। 

पर नेकी की राह पर चलने वालों की जिद्द के आगे आसमां भी बुलंद है। 
यही तो जीवन का द्वन्द है ,
लोग क्या कहेंगे की छोड़ो  , दिल में जो  आग है ,
उसे करके छोड़ो।   माना की राहें बहुत तंग हैं ,
रोशनी के घरौंदे  तले  अँधेरा  बहुत है 

जिनके जीवन में उम्मीदों का संग है, 
उन्हें मुश्किलों से लड़ जाना पसंद है।
उम्मीदें ही तो भरती जीवन में नया रंग हैं।
जीवन के केनवास  में सुन्दर  रंग भरना 
भी एक कला है ,
नेकी की राह पर चलकर मंजिल पा जाने 
वाले को मिलता परमानन्द है।  
                                            सत्संग औषधि        
यूँ तो हमारे शहर में कई कथाओं का आयोजन होता रहता है ,कुछ समय पूर्व हमारे घर से कुछ ही दूरी पर भागवत कथा का आयोजन हुआ ,कोई बहुत बड़े संत आ रहे थे , हम एक दो पड़ोसियों ने मिलकर प्रोग्राम बनाया की हम रोज भागवत   सुनने जाएंगे ,हम चार महिलाओं की सहमति हो गयी ,आखिर कथा का दिन आ गया ,हम चारों महिलाएं घर का सारा काम निपटा के अच्छे से तैयार होकर घर से चल दी। हमारी चेहरों की चमक ही अलग थी ,चेहरों के हाव -भाव दिल की ख़ुशी ब्यान कर रहे थे। तभी राह चलते -चलते एक महिला मिल गयी ,बोली क्या बात है इतने अच्छे से तैयार होकर कहाँ जा रही हो, शॉपिंग पर जा रही हो क्या /.... 
कोई सेल लगी है क्या। …?
 इस पर हम चारों महिलाएं मुस्करा दी और बोली हाँ लगी है ,चलो तुम भी चलो ,वह बोली नहीं आज नहीं कल चलूंगी यह सैल कितने दिन चलेगी ,मैंने बोला आठ दिन और हम सब तो आतों दिन जाएंगी ,इस पर वह महिला बोली आठों दिन ज्यादा पैसा आ रहा  क्या। …?
कितनी शॉपिंग करोगी ?  
इस पर मै बोली इस सेल मै पैसा नहीं लगता ,  वह महिला फिर चकित -----
ऐसे कौन सी सेल है ,जहां पैसा नहीं लगता मै भी चलूँगी।       
अगले दिन वह महिला भी तैयार होकर हमारे साथ चल दी ,फिर वह बोली हम जा कहाँ रहे हैं ,मैंने कहा कथा सुनने वह महिला तिरछा सा मुँह बना कर बोली हैं कथा सुनने। .... पहले क्यों नहीं बताया तुम लोग भी न बस। … इस पर मैने उसे समझाया , वहां संतों के मुख से जो सुनने को मिलेगा न वह अनमोल होगा संतों के मुख से दिव्य आलौकिक ज्ञान की जो बरसात होगी ,उसके बाद कुछ पाने की चाह नहीं होगी। 

मनुष्य  यूँ ही रोता रहता है मेरे  पास यह नहीं है वो नहीं है ,सब कुछ तो है। 
भगवत कथा  रस  अमृत वो  अमृत है  जिसे कानो के माध्यम से श्रवण करने के बाद  जो नशा चढ़ता   है न वो ,अनमोल  होता है ,अतुलनीय  होता है ,उसके बाद पूर्ण संतुष्टि मिलती  है सच्चा सत्संग एक  ौषधि है।  

आओ अच्छा बस अच्छा सोचें

 आओ कुछ अच्छा सोचें अच्छा करें , अच्छा देखें अच्छा करने की चाह में इतने अच्छे हो जायें की की साकारात्मक सोच से नाकारात्मकता की सारी व्याधिया...